Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

अवैध संबंध में खूनी खेल! प्यार के लिए सुहाग की हत्या… आशिक के साथ मिल पत्नी ने सुला दी मौत की नींद

28

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. जिस दिन युवक की हत्या हुई उस दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.

मामला कोसीकलां के ऐंच गांव का है. गांव करने वाले गोविंद नाम का युवक शराब के नशे में घर से निकला था. वहीं जब काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी. बुहत खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली की एक ईंट भट्टे के पास गोविंद का शव मिला. मृतक का शव खून से लथपथ पड़ा था. वहीं शव के आसपास खून की खून था. परिजनों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इस दौरान पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि गोविंद की हत्या धारदार हथियार से की गई है. उसके गर्दन पर गहरे निशान थे.

मृतक के भाई ने लगाया आरोप

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि गोविंग की पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था, जिसे लेकर गोविंद ने कई बार विरोध किया था. लेकिन उसकी पत्नी कविता गोविंद की बात को मानने के लिए राजी नहीं थी. उसने कहा कि गोविंद कि हत्या उसकी पत्नी के आशिक ने ही धारदार हथियार से की है. परिजनों के आरोप पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

पहला नहीं है केस

हालांकि प्यार को पाने के लिए पत्नियों द्वारा पति की हत्या कराने का ये पहला मामला नहीं है. मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसे हाईप्रोफाइल मामलों में भी पतियों की हत्या पत्नियों ने अवैध संबंध के चलते करा दिए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.