Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

खोले जाएंगे Sukhna Lake के Flood Gate! खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी

12

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1158.5 फीट तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 1163 फीट है। इस समय जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 4.5 फीट नीचे है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दिन हुई बारिश की वजह से झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फिलहाल, यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग ने झील की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तो फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे और सुखना चो (नाले) में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा न हो।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण झील का जलस्तर 14 जून को घटकर 1156.5 फीट रह गया था, जो कि 15 मई को दर्ज 1157 फीट से भी नीचे चला गया था। फिलहाल, आज पूरे शहर में तेज धूप निकली हुई है और बादल छंट चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा और बारिश नहीं हुई, तो झील का जलस्तर थोड़ा कम हो सकता है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर जलस्तर खतरे के निशान तक भी पहुंचता है, तो अतिरिक्त पानी सुखना झील में छोड़ दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.