Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...

Jalandhar में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही झटके में निकली लड़की की जान

33

जालंधर : भयानक सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान अमनप्रीत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह निवासी नंगल फतेह खान जिला जालंधर के रूप में हुई है। उक्त लड़की मोटरसाइकिल पर सवार थी और बीती रात होशियारपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका अमनप्रीत कौर पिज्जा हट में कोर्स कर रही थी और रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रही थी। जब वह हाईवे पर निर्मल कुटिया जोहलां वाले संतां के गेट के पास पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना रामा मंडी के इंचार्ज मनजिंदर सिंह बस्सी ने बताया कि पुलिस ने इस हादसे के संबंध में स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान जसकरण पुत्र सोहन लाल निवासी गांव घोरवां, थाना टांडा, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

थाना रामा मंडी में उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 188 दर्ज कर ली गई है। पुलिस उससे हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है। अमनप्रीत कौर के परिवार के सदस्य अमेरिका में रहते हैं। उनके आने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.