Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

‘बिप्लब-सतपाल और मीनाक्षी लेखी वही लोग हैं, जो…’, बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम पर भड़की TMC

33

साउथ कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 24 साल की लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप मामले को लेकर राज्य सरकार सवालों के घेरे में हैं. इस बीच पद्मश्री कार्तिक महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. इसे लेकर कोलकाता पुलिस ने कार्तिक महाराज को पूछताछ के लिए नबाग्राम पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए नोटिस भेजा है. इस मामले को लेकर टीएमसी लीडर शशि पांजा ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम से कार्तिक महाराज मामले में पीड़िता से मिलने के लिए कहा है.

टीएमसी लीडर शशि पांजा ने लॉ स्टूडेंट मामले में गठित बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम पर निशाना साधा है. टीम में शामिल नेताओं बिप्लब देब, सतपाल सिंह और मनन मिश्रा पर उन्होंने हमला बोला है. उन्होंने कहा, बिप्लब देब वही व्यक्ति हैं जिनके राज में त्रिपुरा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. पत्रकारों और विपक्ष पर हमले लगातार हो रहे थे. हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला किया गया. सुष्मिता देव पर त्रिपुरा में हमला हुआ. जब वे सीएम थे, तब त्रिपुरा में कई बलात्कार के मामले हुए.

सतपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी को लेकर कही ये बात

इसके बाद उन्होंने सतपाल सिंह का नाम लेते हुए कहा, जब हाथरस बलात्कार का मामला हुआ था, सतपाल सिंह ने कहा था “पुलिस और सरकार बलात्कार नहीं रोक सकती”. मीनाक्षी लेखी वही पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश में विपक्ष को सदन में धमकी देते हुए कहा था कि चुप रहो वरना ईडी तुम्हें गिरफ्तार कर लेगी. पूर्व मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक प्रमुख आरोप के दौरान मनन मिश्रा ने कहा था बलात्कार, यौन शोषण पीड़ितों के बयानों को सच मानकर नहीं लिया जाना चाहिए.

कार्तिक जैसे ‘बलात्कारियों’ का बचाव करना बंद करें

टीएमसी लीडर शशि पांजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को फोटो ऑप्टिक्स के बजाय उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां वो सत्ता में हैं और कार्तिक महाराज जैसे ‘बलात्कारियों’ का बचाव करना बंद करना चाहिए. उधर, लॉ स्टूडेंट मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं, वहां महिलाएं असुरक्षित होती जा रही हैं.

लॉ स्टूडेंट मामले में सतपाल सिंह ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म हुआ था. अब लॉ कॉलेज में भी इसी तरह की एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली है. मुख्य आरोपी का संबंध टीएमसी से बताया जा रहा है. कुछ टीएमसी नेताओं की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण हैं. इस मामले में हम पीड़िता के परिवार से मिलकर उनका पक्ष जानने की कोशिश करेंगे. पुलिस से भी जानकारी लेंगे कि उन्होंने अब तक क्या कदम उठाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.