Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

मणिपुर: चुराचांदपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

37

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार (30 जून) अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मरने वालों में 60 साल की महिला भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक हमला चुराचांदपुर के मोंगजांग गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि पीड़ित जब एक कार में सफर कर रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बंदूकधारियों उन पर हमला कर गोलियां बरसा दीं जिससे मौके पर भी उनकी मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला मोंगजांग गांव के पास हुआ जो चुराचांदपुर शहर से करीब सात किमी दूर है. चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी का कहना है कि प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई. उन्होंने बताया कि फिलहाल मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मारे गए लोग कौन थे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे.

हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत फैल गई है. इलाके में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है. जांच के दौरान मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए. सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मणिपुर पिछले काफी समय से जातीय और सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा है. ऐसे में इस हमले से राज्य के हालात और भी खराब हो सकते हैं. हमले के बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने के साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की है. फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.