Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 420 करोड़ की हेरोइन जब्त

39

पंजाब : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बी.एस.एफ. और राजस्थान पुलिस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 60.302 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है। इसकी कीमत 420 करोड़ बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह द्वारा ये ड्रग सिंडिकेट चलाया जा रहा था। वहीं कनाडा के जोबन कालर द्वारा विदेशी नेटवर्क को संभाला जा रहा था। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लगातार गिरफ्ताकियां की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। वहीं देशभर से 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो ड्रग्स तस्करी, वितरण और हवाला के माध्यम से फंडिंग में शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.