Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

Punjab Roadways की बसों में सफर करने वालों जरा ध्यान दें.. पड़ गया बड़ा पंगा

44

खरड़: पंजाब रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ में धरना देने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसी के तहत पंजाब भर से रोडवेज यूनियन के सदस्य सेक्टर-17 चंडीगढ़ जा रहे थे, लेकिन यूनियन के कुछ नेताओं को पुलिस ने धरना शुरू होने से पहले ही रोक लिया।

इसको लेकर पंजाब के विभिन्न जिलों, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर से चंडीगढ़ की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बसों के स्टाफ ने देशूमाजरा के पास धरना शुरू कर दिया। इसके चलते सड़कों पर भारी जाम लग गया है।

यूनियन के सदस्यों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक तरीके से धरना देने जा रहे थे, लेकिन उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने कर्मचारियों को जबरन रोक दिया, जिसकी वजह से सड़क यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें चंडीगढ़ जाने की इजाजत नहीं दी जाती, उनका धरना जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.