Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा

Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले घर में लाएं ये 4 शुभ चीजें, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा!

9

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय माना गया है. सावन से लेकर कार्तिक माह की एकादशी तक समस्त सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते हैं, क्योंकि इस दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र में सावन के महीने में करने वाले कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. धार्मिक मान्यता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है. अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुरू होने से पहले कुछ शुभ चीजें घर ले आएं.

घर ले आएं ये चीजें?

महामृत्युंजय यंत्र:- अगर आप अपने घर से वास्तु दोष से दूर करना चाहते हैं, तो सावन आने से पहले अपने घर में महामृत्युंजय यंत्र जरूर ले आएं. आप चाहें तो सावन सोमवार के दिन भी महामृत्युंजय यंत्र लेकर आ सकते हैं. फिर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर घर में महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करनी चाहिए. मान्यता है कि इससे हर परेशानी दूर हो सकती है.

चांदी के नंदी:- अगर आप पैसों की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुरू होने से पहले अपने घर में चांदी से निर्मित नंदी ले आएं. सोमवार के दिन नंदी को घर में लाकर स्थापित करें. धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की सवारी नंदी को घर में स्थापित करने से हर परेशानी दूर हो जाती है. आप चाहे तो नंदी को घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं.

पारद शिवलिंग:- अगर आप भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन से पहले अपने घर में पारद शिवलिंग ले आएं. आप सावन के महीने में किसी दिन अपने घर पर पारद शिवलिंग लाकर स्थापित कर सकते हैं. फिर इसका गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें. ऐसा करने से शिव जी की कृपा बरसती है और घर में सुख, समृद्धि के साथ खुशहाली आती है.

डमरू:- अगर आप जीवन में किसी भी परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में डमरू घर लें आएं. इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा के समय डमरू बजाना चाहिए. पूजा के बाद मंदिर में ही डमरू को रखें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.