प्रयागराज के करछना कौड़ीहार मार्ग पर 29 जून की शाम जमकर बवाल हुआ. यहां उपद्रव में कई दर्जन गाड़ियां तोड़ दी गईं, जिसमें चार गाड़ियां पुलिस की ही थीं. एक दर्जन से अधिक लोग इस उपद्रव में घायल हुए हैं. इसकी वबाल की प्रमुख वजह इसौटा गांव में सांसद चन्द्रशेखर आजाद का एक दलित देवी शंकर के परिवार से मुलाकात करना बताया जा रहा है, जिसकी दो महीने पहले हत्या कर दी गई थी.
दरअसल, 12 अप्रैल को दलित युवक देवी शंकर की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल शाम को देवी शंकर को घर से कुछ लोगों ने गेहूं ढोने के बहाने बुलाया. इसके बाद अगले दिन यानी 13 अप्रैल सुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले देवी शंकर को शराब पिलाई. फिर विवाद के दौरान पीट-पीटकर मार डाला और शव पर कपड़े डालकर आग लगा दी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.