Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

48

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी और वह पहले बरेली और फिर गोरखपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगी. अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों जगह उनका स्वागत करेंगे. लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू गोरखपुर में दो दिनों के प्रवास पर आ रही हैं.

इस दौरान वह तीन संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी और गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी. राष्ट्रपति गोरखपुर में सभी कार्यक्रम स्थलों तक सड़क मार्ग से ही जाएंगी.

आज दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगीं

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगीं और अगले दिन मंगलवार, एक जुलाई की शाम दिल्ली लौटेंगी. इसके पहले वह बरेली स्थित एक पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. बयान के अनुसार, आज वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी.

इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

इसके अलावा एक जुलाई को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करेंगी. इसमें कहा गया है कि इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगी.

गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगी राष्ट्रपति

इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी. गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है. बयान में कहा गया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति पहले दिन सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी.

इसके मुताबिक, अगले दिन सर्किट हाउस, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट, गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी. द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करेंगी.

CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले चुके हैं. राष्ट्रपति आज बरेली के पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

दीक्षांत समारोह का आयोजन

आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने रविवार को बताया कि सोमवार को संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा और समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति मुर्मू होंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से यहां एयरपोर्ट पर पहुंचेंगीं, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी.

राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे मौजूद

डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट भी मौजूद रहेंगे. समारोह में राष्ट्रपति स्वामी विवेकानंद सभागार के मंच पर करीब 50 मिनट तक रहेंगीं.

स्वामी विवेकानंद सभागार में कड़ी सुरक्षा

एक अधिकारी ने बताया कि अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन की वजह से स्वामी विवेकानंद सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पांच पुलिस अधीक्षक (एसपी), नौ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 18 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 55 निरीक्षक, 250 उप निरीक्षक, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी पीएसी लगाई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.