Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून एक्टिव, दिल्ली-झारखंड में दो दिन का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल सहित 10 राज्यों का क्या है हाल?

17

रविवार, 29 जून को दिल्ली में मानसून ने एंट्री कर ली है. अब देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है. देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश हो रही है. दिल्ली में शनिवार से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है. अब अगले दो दिन और मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में इस बार भी जून में ही मानसून पहुंच गया है. यह लगातार चौथी बार है, जब ऐसा हुआ है. इस साल मानसून के 8 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने की संभावना थी. लेकिन 9 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी. अब दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वहीं आज, 30 जून को झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. सोमवार से 5 जुलाई तक बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. अगले दो दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

पहाड़ी राज्यों में भी दौर जारी

इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. पहाड़ों पर लगातार बारिश देखने को मिल रही है. रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कई जगह बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे भारी तबाही देखने को मिले. अब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जुलाई तक और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश होगी.

12 राज्यों के मौसम का हाल

अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. 03 और 04 जुलाई को केरल और माहे, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है.

देशभर में एक्टिव हुआ मानसून

देशभर में मानसून भी एक्टिव हो गया है, जिसके चलते कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. कई जगह ये बारिश आफत बनकर भी बरस रही है. मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मानसून को लेकर कहा कि मानसून पूरे देश में छा चुका है. इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के वह इलाके भी शामिल हैं, जहां अभी तक बारिश नहीं हुई थी. ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.