Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

हार्ट अटैक से पहले क्या था शेफाली जरीवाला का आखिरी पोस्ट?

12

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला एक ऐसा नाम है, जिसने साल 2002 में अपने वीडियो सॉन्ग से सभी को अपना दिवाना बना दिया था. इस गाने से वो रातों रात सुपरस्टार बन गईं थी. लेकिन शुक्रवार को देर रात उनकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. भले ही आज वो फिल्मों से दूर थीं लेकिन फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं थी. शेफाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती थीं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं उनकी मौत के बाद सेसोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 6 तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं.

शेफाली का आखिरी पोस्ट?

शेफाली जरीवाला के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. शेफाली सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. बिग बॉस फेम के इंस्टाग्राम पर कुल 889 पोस्ट हैं लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में ये कई मॉडल्स को पीछे छोड़ रही हैं. अगर हम बात करें शेफाली के आखिरी पोस्ट की तो एक्ट्रेस ने अपना आखिरी पोस्ट एक 3 दिन पहले ही डाला था. जिसमें उन्होंने अपना ग्लैमरेस लुक दिखाया है.

इससे पहले उन्होंने 1 हफ्ते पहले ही कि एक रील पोस्ट की थी. उस रील में शेफाली मेकअप कराती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड से लग रहा है कि वो किसी सेट पर हैं. जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट बड़ी खुशी से मेकअप कर रही हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में खूब हंसती खेलती नजर आ रही हैं.

शेफाली की फॉलोविंग लिस्ट में कौन?

शेफाली के पोस्ट पर लाखों में व्यू और लाइक्स जाते हैं. इनके फैन्स हर पोस्ट पर इनके लुक और लाइफ स्टाइल से इंप्रेस नजर आते हैं. कांटा लगा सॉन्ग और बिग बॉस 13 में फेमस हुई एक्ट्रेस ने करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया.

शेफाली इंस्टाग्राम पर केवल 181 लोगों को ही फॉलो करती थी. जिसमें पति पराग त्यागी समेत और भी कई करीबी शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !