Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

एजबेस्टन टेस्ट में टूटेगा 49 साल पुराना रिकॉर्ड! इतिहास रचने की ओर यशस्वी जायसवाल

29

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की निगाहें 49 साल पुराने रिकॉर्ड पर टिकी हुई है. जायसवाल ने लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में वो केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन अब वो एजबेस्टन टेस्ट मैच में फिर से रन बनाने के लिए बेताब हैं. इसके लिए वो मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगी. इसके लिए यशस्वी जायसवाल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद भारतीय टीम कर रही है.

क्या रिकॉर्ड बनाएंगे?

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दो हजार रन बनाने से केवल 97 रन पीछे हैं. अगर यशस्वी दूसरे टेस्ट मैच में 97 रन बना लेते हैं तो वो सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके साथ ही वो सुनील गावस्कर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे.

सुनील गावस्कर ने 1976 में ये उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने 23 टेस्ट मैच में अपने दो हजार रन पूरे किए थे. उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है, लेकिन यशस्वी जायसवाल इससे बहुत करीब हैं. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने 25वें टेस्ट में 2,000 रन पार किए थे.

टेस्ट में 1903 रन बना चुके हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 52.86 की औसत से 1903 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है. अगर जायसवाल एजबेस्टन टेस्ट मैच में 97 रन बना लेते हैं तो वो सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज की फॉर्म को देखकर ये ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है.

सीरीज में वापसी को बेताब भारत

लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया था. अब भारत दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार करने को तैयार है. भारतीय टीम बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगी. इसके लिए टीम नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.