Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के Mid Day Meal में बदलाव, जानें किस दिन क्या मिलेगा?

26

लुधियाना : पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में बढ़ा बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत स्कूलों में मिलने वाले साप्ताहिक भोजन मैन्यू में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।

ये निर्देश फिलहाल 1 से 31 जुलाई तक के लिए जारी किए गए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों को मिड-डे मील कतार में बैठाकर ही परोसा जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी मिड-डे मील इंचार्ज की होगी।  सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में मैन्यू के मुताबिक ही खाना बनाना होगा। जिस किसी स्कूल में इन निर्देशों का उल्लंघन होता पाया जाएगा, संबंधित स्कूल अध्यक्ष की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जारी हुआ नया मैन्यू

  • इस मैन्यू के मुताविक सोमवार दाल और रोटी मिलेगी। वहीं मंगलवार को राजमाह-चावल और खीर
  •  बुधवार को काले सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी रोटी परोसी जाएगी।
  • इसी प्रकार गुरुवार को कड़ी (आलू और प्याज के पकौड़ के साथ) और चावल मिलेंगे।
  • वहीं शुक्रवार को मौसमी सब्जी के साथ रोटी तथा शनिवार को साबुत माह की दाल के साथ चावल और मौसमी फल परोसा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.