Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

बुढ़ापा पैंशन को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा कदम, पढ़ें पूरी खबर

31

चंडीगढ़: मृतक पैशनधारकों की पहचान करने और सही लाभार्थियों को पैंशन का वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘साढे बुजुर्ग साडा मान’ शीर्षक के अंतर्गत एक विशेष सर्वेक्षण चलाया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि इस व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से 67,852 मृतक पेंशनधारकों की पहचान की गई, जिनके खातों में समय के साथ लगभग 252 करोड़ रुपए एकत्र हो चुके थे।

इनमें से जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और बैंकों के सहयोग से अब तक 166 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष 36 करोड़ रुपए की वसूली में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह प्राप्त राशि योग्य लाभार्थियों को पेंशन लाभ के रूप में दी जाए। डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में लगभग 35 लाख बुजुर्ग, विधवाएं, अनाथ को और दिव्यंग व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से अपने बैंक खातों में 1500 रुपए प्रति माह की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की सराहना की, जो घर घर जाकर पेंशनधारकों की स्थिति और भलाई के संबंध में सही जानकारी इकत्रित कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.