Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर...

अहमदाबाद हादसे के बाद पार्टी कर रहे थे एअर इंडिया SATS के कर्मचारी, 4 अधिकारियों की गई नौकरी

48

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन हादसे के बाद हर कोई सहम गया था. इस हादसे ने लोगों को परेशान कर दिया था. पूरे देश भर में कई छोटे-बड़े कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो के सामने आने के बाद और लोगों के गुस्से को देखते हुए एयर इंडिया के एयरपोर्ट सेवा प्रदाता AISATS के चार कर्मचारियों को कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया गया है.

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के कुछ ही दिनों बाद, एयर इंडिया एसएटीएस के चार वरिष्ठ अधिकारियों को उनके ऑफिस में पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रहे थे. इस असंवेदनशील व्यवहार को लेकर लोगों में गुस्सा था और यही कारण है कि कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

AISATS की सफाई आई सामने

लोगों के गुस्से को देखते हुए AISATS की सफाई भी सामने आई है. कंपनी ने कहा है कि हमने जिम्मेदारों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और बाकी कर्मचारियों को चेतावनी दी है. कंपनी ने कहा, हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और इस घटना पर हमें गहरा खेद है. हम प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

क्या है AISATS?

AISATS, एअर इंडिया और गेटवे सर्विसेज और फूड सॉल्यूशन के प्रमुख प्रोवाइड एसएटीएस लिमिटेड (SATS Ltd) के बीच का 50-50 जॉइंट वेंचर है. यह देश भर में एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सुविधाएं देता है. एयर इंडिया के साथ पार्टनरशिप होने के बाद भी इस तरह के व्यवहार को लेकर इसकी कड़ी निंदा की जा रही है.

गुजरात में हुआ था प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर करीब 1 बजे एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था. इंग 787-8 ड्रीमलाइनर में सवार 242 लोगों में से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी. इस हादसे में करीब 270 लोगों की मौत हो चुकी थी. इस घटना पर पूरे देश समेत दुनिया भर ने दुख जताया था. ऐसे समय में AISATS के ऑफिस में पार्टी होने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.