Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

15 साल बाद गांव लौटा उत्तराखंड का राजेश, पंजाब की गौशाला में बनाया था बंधक

25

पंजाब में उत्तराखंड के चमोली के एक युवक को बंधुआ मजदूर बनाने का मामला एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया था. वीडियो सामने आने के बाद सांसद अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी. इसके बाद पुलिस की मदद से 15 साल से बंधुआ मजदूरी कर रहे युवक को आजादी दिलाई. इसके साथ ही उसे उसके परिजनों के पास भी भेजा गया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को गौशाला से छुड़ाया. युवक गौशाला में ही पिछले 15 सालों से बंधुआ मजदूर था. पुलिस की और स्थानीय प्रशासन की मदद से युवक को उसके गांव वापस भेजा गया है. गौशाला मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

15 साल से था बंधुआ मजदूर

डियो के मुताबिक युवक राजेश चमोली के नारायणबगड़ का रहने वाला है. युवक जिसका नाम राजेश है वो करीब 15 साल पहले किसी बात पर नाराज होकर घर से भाग गया था. इसी दौरान वो पंजाब पहुंच गया. यहां उसकी मुलाकात गौशाला मालिक से हुई. तभी से यहां वो काम कर रहा है. काम न करने पर उसके साथ मारपीट की जाती, इसके साथ ही उसे खाने के लिए भी नहीं दिया जाता था. उसके बाद से युवक का अपने परिजनों के साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं रह गया था. वीडियो सामने आने के बाद युवक अपने परिजनों से 15 साल बाद दोबारा मिल पाया है.

सांसद ने शेयर किया था वीडियो

सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला है, जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड के नारायणबगड़ (चमोली) के एक नौजवान को पंजाब के किसी जगह पर एक गौशाला मालिक ने पंद्रह साल से बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ है. वीडियो बनाने वाले सज्जन द्वारा युवक को मुक्त कराने और मदद करने की बात की जा रही है.

आगे कहा कि जैसे ही यह विषय मेरे संज्ञान में आया, मैंने पंजाब के माननीय राज्यपाल जी से बात कर उन्हें इस घटना से अवगत कराया और अनुरोध किया कि राजेश जी को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर उनके पैतृक गांव नारायणबगड़, चमोली पहुंचाया जाए.

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए मुझे आश्वस्त किया, कि इस घटना की पूरी जांच कर शीघ्रातिशीघ्र राजेश के लोकेशन को ट्रैक कर उसे रेस्क्यू कर उन्हें पैतृक गांव नारायणबगड़, चमोली पहुंचाया जाएगा. इसके बाद मुझे माननीय राज्यपाल जी के कार्यालय द्वारा अवगत भी कराया गया कि इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक, पंजाब को निर्देश दे दिया गया है.

वीडियो में बता राजेश ने अपना दर्द

राजेश का वीडियो पंजाब के ही एक शख्स ने बनाया है. वो शख्स युवक की मदद करने और उसे मुक्त करने की बात कह रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उससे गौशाला में बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया जा रहा है. उसके हालत भी अच्छी नहीं दिख रही है. राजेश के मुताबिक गौशाला का मालिक उसे बिना बात के ज्यादा काम करने के लिए डंडों से मारता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.