Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

साइबर अपराधियों के ‘मंसूबे’ पूरे कर रहा AI, भारतीयों ने 1 साल में गंवा दिए 23000 करोड़

13

Cyber Fraud की घटनाएं दिनोदिन बढ़ती जा रही है, आए दिन कोई न कोई धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है. ठगी करने वालों की नजरें हमेशा आपके पैसों पर बनी रहती है, यही वजह है कि साइबर अपराधी आप लोगों को फंसाने के लिए नए-नए पैंतरे ढूंढकर लाते हैं. अब हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट में न केवल साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी दी गई है बल्कि इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि AI अब ठगी करने वालों का नया ‘हथियार’ बन गया है.

2024 में डिजिटल धोखाधड़ी के कारण 22 हजार 812 करोड़ रुपए (2.78 बिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ, जिसमें से ज्यादातर धोखाधड़ी AI के कारण हुई है. GIREM (ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर रिस्ट्रक्चरिंग एनवायरनमेंट एंड मैनेजमेंट) और ऑटोमोटिव टेक फर्म Tekion द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई द स्टेट ऑफ एआई पावर्ड साइबर क्राइम: थ्रेट एंड मिटिगेशन रिपोर्ट 2025 में इस बात की जानकारी दी गई है.

10 में से 8 स्कैम में AI का हाथ

रिपोर्ट में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि साइबर अपराधी फिशिंग ईमेल, नकली वेबसाइट और डीपफेक जैसे घोटाले करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 80 प्रतिशत फ़िशिंग मेल में एआई टूल्स का इस्तेमाल हुआ है जिसका मतलब ये है कि हर 10 फ़िशिंग स्कैम में से 8 में एआई की भूमिका रही है. Tekion के संस्थापक और सीईओ जय विजयन ने कहा, ये रिपोर्ट एक चेतावनी है, ये सिर्फ साइबर खतरों के बारे में बताने वाला डॉक्यूमेट नहीं है बल्कि ये रिपोर्ट इस बात को उजागर करती है कि लोगों ने एआई की वजह से कितना नुकसान उठाया है.

10 गुना बढ़ गए मामले

भारत में 2024 में साइबर अपराध की 1.91 मिलियन (लगभग 19 लाख 10 हजार) शिकायतें दर्ज की गईं जो 2023 की तुलना 1.55 मिलियन से अधिक है और 2019 से लगभग दस गुना वृद्धि हुई है. रिपोर्ट में कई और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जैसे कि केवल 1 साल में फाइनेंशियल फ्रॉड से जुड़े मामले तीन गुना बढ़ गए हैं. पिछले साल (2024) भारतीयों ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में फंसकर 1936 करोड़ रुपए गंवाए हैं और पिछले चार सालों में साइबर अपराधियों ने कंपनियों और लोगों से कुल मिलाकर 33000 करोड़ रपए की ठगी को अंजाम दिया है.

साइबर अपराधी एआई का इस्तेमाल कर नकली ऐप्स बना रहे हैं जो ऑरिजनल ऐप्स की तरह दिखते हैं और इन फेक ऐप्स के जरिए मैलवेयर को आपके फोन में डाला जाता है. ऐप इंस्टॉल होने के बाद जैसे ही आप ऐप को चलाते हैं, ये मैलवेय आपकी निजी जानकारी चुरा लेता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.