Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद की थाली से गायब हो गए मोदक, मचा हड़कंप… प्रशासन ने दिया ये जवाब

21

ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले विशेष प्रसाद मोदक के गायब हो जाने का मामला गरमाता जा रहा है. इस घटना ने न केवल सेवायतों और श्रद्धालुओं के बीच चिंता और नाराजगी पैदा की है, बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह मामला 313 अमुनिया मोदकों का है, जिन्हें भगवान जगन्नाथ के दशमूल अनुष्ठान के लिए मंदिर के राजवैद्यों ने तैयार किया था. इन्हें मंदिर के सुरक्षित गरदा घर में रखा गया था, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के कमांडर की देखरेख में थी. 21 और 22 जून की रात अनुष्ठान के दौरान जब भगवान को मोदक चढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो यह पाया गया कि 70 मोदक गायब हैं.

दासमहापात्र के सवाल और मंदिर प्रशासन की सफाई

इसके बाद भगवान बलभद्र के बाड़ग्रही सेवायत हलधर दासमहापात्र ने मंदिर प्रशासन को दी लिखित शिकायत में सवाल उठाए कि इतने सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच यह पवित्र प्रसाद कैसे गायब हो गया. इस पूरे मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि भगवान बलभद्र के बाड़ग्रही ने हमें लिखित शिकायत दी है कि प्रशासन के किसी व्यक्ति ने मोदक चुराए हैं, लेकिन अभी तक जितना हमें समझ आया है, ये आरोप सत्य नहीं हैं.

की जा रही है जांच होगी कार्रवाई

अरविंद पाढ़ी ने कहा कि हमारा कोई भी प्रशासनिक व्यक्ति मोदकों को नहीं छूता. मोदकों को छूने का अधिकार सिर्फ कुछ निर्धारित सेवायतों को ही है. गरदा घर से आने-जाने वाले हर सेवायत का लिखित रिकॉर्ड रखा जाता है. 313 मोदक आए थे और बिना कोई त्रुटि के वो बाहर भी गए हैं. इसका लिखित प्रमाण हमारे रिकॉर्ड में है, लेकिन फिर भी हम जांच कर रहे हैं. हम सीसीटीवी फुटेज देखेंगे. यह मामला मंदिर की गुप्त नीति से जुड़ा है. लिहाजा ज्यादा चर्चा करना उचित नहीं है. हम जांच कर कार्रवाई करेंगे.

श्रद्धालुओं और सेवायतों को है उम्मीद

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी. श्रद्धालुओं और सेवायतों की नजर अब इस बात पर है कि मंदिर प्रशासन किस तरह से मामले की पारदर्शिता बनाए रखेगा और दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगा. हालांंकि श्रद्धालुओं और सेवायतों को उम्मीद है कि मंदिर प्रशासन जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.