Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

4 लाख में बेची गई पंजाब की लड़की, होश उड़ा देगी पूरी खबर…

21

सुल्तानपुर लोधी: पंजाब के जालंधर जिले की एक युवती, जो अपने परिवार की आर्थिक मजबूरियों के चलते नौकरी की तलाश में ओमान गई थी, वहां मानव तस्करी का शिकार हो गई। पीड़िता को उसकी अपनी भाभी ने एक एजैंट के साथ मिलकर 4 लाख रुपए में बेच दिया। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से भारत वापसी संभव हुई। पीड़िता ने बताया कि ओमान में न तो उसे वेतन दिया गया और न ही भरपेट खाना।

किसी तरह परिजनों के चंगुल से छूटकर वह 2 महीने तक ओमान की सड़कों पर भटकती रही, जहां उसके पास कोई सहारा नहीं था।पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि ओमान में उसके जैसी लगभग 20 अन्य लड़कियां, जो उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की हैं, एक पार्क में नरक जैसी जिंदगी जी रही हैं, जिनकी जान हर वक्त खतरे में है। पीड़िता ने बताया की किसी तरह उसने परिवार से संपर्क किया और उसके पति ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पूरी जानकारी दी। संत सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की मदद से तुरंत कार्रवाई की, जिसके चलते मात्र 10 दिनों में पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। पीड़िता और उसके परिवार ने संत सीचेवाल और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद किया।

मानव तस्करी को अंजाम दे रहे गिरोहों पर लगाम लगाना जरूरी : संत सीचेवाल
राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक मानव तस्करी को अंजाम दे रहे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई और रोक नहीं लगाई जाती, तब तक हालात नहीं बदल सकते। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे गिरोहों से सावधान रहें, जो विदेश भेजने के नाम पर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.