Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

नशे के सौदागरों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, कई घरों को किया ध्वस्त

28

बठिंडा : पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही युद्ध नशे विरुद्ध के तहत रविवार को फिर से पुलिस तथा सिविल प्रशासन ने धोबीआणा बस्ती स्थित 2 नशा तस्करों के अवैध तौर पर बनाए गए घरों पर बुल्डोजर चलवा दिया। इनमें से एक घर मनजीत कौर का था जिसे पहले ही सील किया जा चुका था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनजीत कौर के खिलाफ नशा बेचने के 10 केस दर्ज हैं व अब भी नशे के मामले में जेल में बंद है। इसके साथ ही मनजीत कौर के एक पड़ोसी के खिलाफ भी नशे संबंधी एक पुलिस मुकद्दमा दर्ज है जिस कारण उसके घर पर भी बुल्डोजर चला दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिला सिविल प्रशासन की ओर से उक्त दोनों घरों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बाद में नियमों के अनुसार उक्त कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे एस.पी. (डी) जसमीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल 2 आरोपियों के घरों को पिछले सप्ताह भी गिराया गया था जबकि आने वाले दिनों में कई और नशा तस्करों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.