Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इनकम टैक्स से भर गया सरकार का खजाना, 80 दिन में आए 5.45 लाख करोड़

25

देश के खजाने में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन की हिस्सेदारी में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. सरकार की ओर से जो मौजूदा वित्त वर्ष के 80 दिन का आंकड़ा दिया है, उससे ये बात पूरी तरह से साबित हो रही है. वहीं दूसरी ओर कॉरपोरेट टैक्स और नॉन कॉरपोरेट टैक्स में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने को काफी फायदा हुआ है. एडवांस टैक्स में भी बढ़ोतरी देखी गई है. इसके अलावा रिटर्न में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों को देखें तो 58 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. जानकारों की मानें तो सरकार की ओर टैक्सपेयर्स को दी जा रही सर्विस और तेज प्रोसेसिंग हो से टैक्स रिफंड में इजाफा देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर टैक्स को लेकर किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं.

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल

सरकार द्वारा जारी फ्रेश आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19 जून तक 4.86 फीसदी बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, रिफंड में तेज उछाल के कारण शुद्ध संग्रह में मामूली गिरावट देखी गई. अगर बात कुल टैक्स कलेक्शन की बात करें तो कॉर्पोरेट टैक्स,नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स, सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) और अन्य शुल्क शामिल हैं – पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5,19,936 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,45,207 करोड़ रुपए हो गया.

टैक्स रिफंड में जबरदस्त बढ़ोतरी

अगर बात टैक्स रिफंड की करें तो इसमें जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों को देखें तो टैक्स रिफंड में 58.04 फीसदी की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले 54,661 करोड़ रुपए से बढ़कर 86,385 करोड़ रुपए हो गई. रिफंड में यह उछाल संभवतः बेहतर करदाता सेवाओं और तेज प्रोसेसिंग की वजह से देखने को मिला है. परिणामस्वरूप, नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 1.39 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई, जो पिछले वर्ष के 4,65,275 करोड़ रुपए से घटकर 4,58,822 करोड़ रुपए रह गया है.

एडवांस टैक्स में बढ़ोतरी

कुल एडवांस टैक्स रिसिविंग में भी इजाफा देखने को मिला है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार एडवांस टैक्स कलेक्न में 3.87 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है जिसका आंकड़ा 1,55,533 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और आंकड़ा बढ़कर 1,21,604 करोड़ रुपए हो गया, लेकिन नॉन-कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स 2.68 फीसदी घटकर 33,928 करोड़ रुपए रह गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.