Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Sonam Raghuvanshi मामले में बढ़ा Suspense, हैरानीजनक हो रहे खुलासे

4

 राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन वह गाजीपुर तक कैसे और किसके साथ पहुंची, इस सवाल का जवाब अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस केस में अब 2 अलग-अलग दावे सामने आ चुके हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल उलट हैं। इस सवाल दावा करने वाला एक ड्राइवर पीयूष जो कि सोनम को एर्टिगा कार से गाजीपुर तक लेकर आया और इस दौरान उसके साथ एक और ड्राइवर भी था। वहीं दूसरी तरफ उजाला यादव जो कि सैदपुर की रहनी वाली है ने दावा किया है कि वह सोनम के साथ वाराणसी से गाजीपुर तक रोडवेज बस में साथ ही आई है।

ड्राइवर पीयूष का दावा

बता दें कि गत दिन वीरवार को इंदौर क्राइम ब्रांच दफ्तर मनें ड्राइवर पीयूष से पूछताछ हुई। एक तरफ ड्राइवर पीयूष ने पुलिस को बताया है कि उसने सोनम को एक एर्टिगा कार से गाजीपुर तक छोड़ा था। उसके साथ एक और ड्राइवर भी मौजूद था। ड्राइवर का दावा है कि सफर के दौरान सोनम पूरी तरह सामान्य नजर आ रही थी। वहीं इस दौरन सोनम ने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। पूरे सफर में वह चुपचाप रही उसने न तो कुछ खाया। वह बस बार-बार गाड़ी को रुकवार कर बाहर निकल कर लगातार फोन पर भी बात कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सोनम को गाजीपुर बाईपास पर उतारा और वापस लौट गए।

उजाला यादव का बयान

वहीं दूसरी तरफ सैदपुर की रहने वाली उजाला यादव ने एक नया दावा कर केस को और पेचीदा बना दिया है। उजाला का दावा पीयूष के एकदम उलट है। उजाला ने बताया कि सोनम उसे वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिली थी, जिसके साथ 2 युवक थे। उजाला ने बताया कि पहले तो उसने सोनम को नहीं पहचाना था, जब उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि, वाराणसी से गाजीपुर तक रोडवेज बस में सफर करते हुए सोनम को देखा था और वह खुद भी उसी बस में थी। उजाला के मुताबिक सोनम कुछ घबराई हुई थी और बार-बार पूछ रही थी कि गौरखपुर कितनी दूर है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि दोनों में से कौन सच बोल रहा है? क्या सोनम 2 बार गाजीपुर गई थी? या फिर इनमें से किसी एक का बयान झूठा है? पुलिस इन दोनों बयानों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयान खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। सबसे बड़ा सवाल सोनम आखिर गाजीपुर क्यों गई थी? वह किससे मिलने पहुंची थी? और उसने वहां से लौटने के बाद क्या किया? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस को अब तक नहीं मिले हैं।

वहीं जांच दौरान पीयूष और राज कुशवाहा का कनेक्शन भी सामने आया है। हत्याकांड मामले में अहम खुलासा हुआ है। सामने आया है कि, पीयूष लंबे समय से राज कुशवाहा के सम्पर्क में था। उसके पास लोडिंग रिक्शा है, जिस पर वह सोनम के भाई गोविंद  रघुवंशी के गोदाम का माल लाद चुका है। बता दें कि उसी गोदाम में राज कुशवाहा काम करता था। फिलहाल पुलिस इस बारे में जांच कर रही हैकि, क्या पीयूष को सोनम की साजिश का पहले से पता था। पुलिस जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.