Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

प्रेमी संग भागी महिला को मायके वालों ने शादी से पहले पकड़ा, मजदूरी करते-करते हो गया था ठेकेदार से प्यार

33

शिवपुरी। श्योपुर जिले के कराहल की एक महिला को मजदूरी करते-करते ठेकेदार से प्यार हो गया और उसने अपने ठेकेदार के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए पति का घर छोड़ दिया। बुधवार को वह प्रेमी के साथ नोटरी मैरिज के लिए शिवपुरी कोर्ट पर पहुंची तभी महिला के मायके वालों ने उसे शादी से पहले ही दबोच लिया। मामला कोतवाली पहुंच गया, जहां दिन भर उसके स्वजन उसे मनाने का प्रयास करते रहे।

जानकारी के अनुसार कराहल निवासी रमेश जाटव की शादी दो साल पहले 21 वर्षीय सरोज जाटव से हुई थी। शादी के बाद घर में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। इसी क्रम में कुछ महीने पहले शिवपुरी के खौरघार के एक कारीगर चंदन जाटव ने कोई ठेका लिया, जहां सरोज भी मजदूरी करने के लिए जाती थी।

मजदूरी करते-करते सरोज और चंदन में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों से शादी करके जीवन भर साथ रहने का प्लान बना लिया। इसी के चलते 14 जून को सरोज ससुराल से भाग कर चंदन के साथ कहीं चली गई।

सरोज के पति ने कराहल थाने में सरोज की गुमशुदगी दर्ज कराई और इधर सरोज के मायके और ससुराल वाले उसकी तलाश में यहां से वहां भटकते रहे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोनों लालमाटी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं।

जब वह लोग सरोज और चंदन को तलाशते हुए वहां पहुंचे तो पता चला कि दोनों शादी करने के लिए कोर्ट पर गए हैं। इस पर सरोज के स्वजन भागे-भागे कोर्ट पर आए और उन्हें शादी करने पहले धर दबोचा।

वहां सरोज को समझाने का सिलसिला ऐसा चला कि हंगामे की स्थिति बन गई, जिस पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर सभी लोगों को कोतवाली थाने भिजवा दिया।

सरोज का कहना था कि रमेश उससे झगड़ा करता है इसलिए वह चंदन के साथ ही रहेगी। महिला को समझाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। पुलिस ने दोनों को कराहल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.