Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

इन जिलों में आज बारिश-आंधी का Alert जारी

26

 पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अगले तीन दिनों के भीतर राज्य में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पंजाब में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम तेजी से बदल रहा है। प्री-मानसून बारिश से तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में पंजाब में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह बारिश की संभावना भी जताई है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 से 25 जून तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है। 22 और 25 जून को बहुत भारी, 21 और 23 जून को भारी और 20 और 24 जून को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और संगरूर में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज होने वाली बारिश का सबसे ज्यादा असर रूपनगर और एसएएस नगर में देखने को मिलेगा। इसी तरह आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश का अनुमान जताया गया है।

जानाकरी के मुताबिक, 20 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 और 22 जून को लुधियाना, पटियाला, जालंधर, नवांशहर, अमृतसर, संगरूर, रूपनगर और मानसा सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। व 23 जून को मानसून के पंजाब में पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है। इस दिन राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.