Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

मानसून आने से 6 दिन पहले ही जून में औसत से अधिक बारिश, मौसम हुआ सुहावना

26

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल में तय समय से पहले ही मानसून ने आमद दे दी है और सक्रिय भी है। मानसून सक्रिय होने से पहले ही प्री मानसून की बारिश से ग्वालियर जिले का जून महीने का कोटा पूरा हो गया है। ग्वालियर में जून महीने में औसतन 85 मिमी बारिश होती है, लेकिन मानसून आने की घोषणा के दो दिन के ही अंदर कोटा से अधिक 100.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

बता दें कि यह स्थिति मानसून आने के निर्धारित तिथि से छह दिन पहले की है। अभी जून के 11 दिन में कोटे से दोगुनी बारिश होने की उम्मीद है। इसी तरह जुलाई महीने का बारिश का कोटा 224 मिमी है और अगस्त का 250 मिमी के करीब है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार भी सामान्य से अधिक होने की संभावना जताई है। ऐसे में जुलाई और अगस्त में भी कोटे से अधिक वर्षा हो सकती है।

गुरुवार को पूरे क्षेत्र में कहीं पर रिमझिम तो कहीं पर हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया। शुक्रवार को भी अंचल के तकरीबन सभी क्षेत्रों में वर्षा होने का मौसम विभाग ने अनुमान बताया है।

वहीं लगातार बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। गुरुवार को ग्वालिय क्षेत्र में 37 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि लोग इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे उत्तरप्रदेश की तरफ बढ़ा है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, बलिया से गुजरना जारी है। अगले दो-तीन दिन के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान व बचे हुए मध्यप्रदेश के हिस्सों में पहुंच जाएगा।

बता दें कि अभी अंचल के भिंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र व पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर अलग अलग चक्रवातीय प्रसार जारी हैं। साथ ही एक ट्रफ उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर गुजरात तक है। साथ ही दक्षिण पंजाब से दक्षिण असम तक एक ट्रफ जा रही है। साथ ही पश्चमी बंगाल के पास हवा का कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.