Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

ChatGPT से कंटेंट लिखवाने का तरीका क्या है, कैसे मिलेगा सही जवाब?

27

आज के समय में बहुत लोग ChatGPT जैसे AI टूल्स की मदद से आर्टिकल, ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट, और यहां तक कि असाइनमेंट भी तैयार कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ChatGPT से सही कंटेंट लिखवाने के लिए भी एक तरीका होता है? अगर आप सोचते हैं कि बस कुछ भी टाइप कर देने से परफेक्ट जवाब मिल जाएगा, तो ऐसा बिलकुल नहीं होता है. चैटजीपीटी का सही जवाब आपके सही सवाल पर डिपेंड करता है. यहां हम आपको बताएंगे कि ChatGPT से सही और यूजफुल जवाब कैसे हासिल कर सकते हैं.

सवाल को साफ और पूरा लिखें

ChatGPT को जवाब देने के लिए सबसे पहले आपके सवाल या कमांड को साफ-साफ समझना जरूरी होता है. अगर आप आधा-अधूरा या उलझा हुआ सवाल पूछेंगे, तो जवाब भी वैसा ही मिलेगा.

इसे आप ऐसे समझें- ब्लॉग बनाओ ये कमांड गलत है. सही तरीका ये है कि एक 500 शब्दों का ब्लॉग बनाओ जो आसान हिंदी में हो और ‘ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं’ टॉपिक पर हो.”

टोन और स्टाइल बताएं

अगर आपको किसी खास टोन या स्टाइल में कंटेंट चाहिए, जैसे फॉर्मल, फ्रेंडली, मोटिवेशनल या आसान भाषा में तो शुरू में ही ये जानकारी दे दें. इससे ChatGPT उसी लहजे में जवाब देगा. इसका एग्जाम्पल ये है कि एक फ्रेंडली टोन में आर्टिकल लिखो, जिसे स्टूडेंट्स आसानी से समझ सकें.

शब्दों की लिमिट बताएं

अगर आप चाहते हैं कि आर्टिकल या जवाब छोटा या लंबा हो, तो शब्दों की लिमिट (word limit) जरूर बताएं. जैसे 100 शब्दों में जवाब दो या 1000 शब्दों में डिटेल से समझाओ.

कीवर्ड और SEO की जानकारी दो

अगर आप ब्लॉग या वेबसाइट के लिए कंटेंट बनवा रहे हैं, तो SEO टाइटल, मेटा डिस्क्रिप्शन और कीवर्ड की जानकारी ChatGPT को दे सकते हैं.

जवाब पढ़कर फीडबैक दो

ChatGPT से मिलने वाले पहले जवाब को ही फाइनल मानने की जरूरत नहीं है. आप कह सकते हैं कि इसे थोड़ा छोटा करो, और आसान भाषा में लिखो, एक उदाहरण जोड़ो या हेडिंग्स के साथ दो. ChatGPT आपके फीडबैक के हिसाब से कंटेंट को फिर से सुधार सकता है.

Creative और Specific बनें

आप जितने स्पेसिफिक तरीके से कमांड देंगे, ChatGPT उतना ही बेहतर कंटेंट बना पाएगा. जैसे- एक इमोशनल स्टोरी लिखो, जिसमें एक गरीब बच्चे की मेहनत और सफलता की कहानी हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.