Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

महिला ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर निकाले रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

11

कवर्धा। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े मंदिर तक सुरक्षित नही हैं। ताजा मामला शहर के पुराना कचहरी पारा स्थित बजरंगबली मंदिर का है, जहां एक युवती द्वारा मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक चोरी की घटनाओं में अधिकतर पुरुष आरोपी सामने आते थे, लेकिन इस बार एक युवती ने मंदिर को निशाना बनाया।

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवती दानपेटी से रकम निकालकर फरार हो जाती है। इस घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मंदिर समिति का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर और धार्मिक स्थलों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.