Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

जयपुर में बदमाश ने पर्स खींचा, सड़क पर गिरी महिला; सिर में चोट लगने से कोमा में गई

7

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लूट की कोशिश की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार लुटेरा ने महिला से उसका बैग छीनने की कोशिस करते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के दौरान सिर के बल गिरने से महिला कोमा में चली गई है. इस पूरी घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए लूट की कोशिश करते हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपी ने रेकी भी की थी.

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके के निर्माण नगर कॉलोनी में एक महिला से बैग छीनने की कोशिश की घटना सामने आई है. रविवार शाम 7:30 बजे के करीब वंदना नाम की एक महिला बाजार से घर लौट रही थी. इस दौरान उन्होंने अपने सीधे हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ था. इस बीच एक कार उनके पीछे-पीछे आ रही थी, जो कि उनसे थोड़ी ही दूरी पर रुक गई. करीब 10 मिनट की रेक के बाद एक बाइक सवार बदमाश ने महिला के हाथ से उनका बैग छीनने की कोशिश की.

हाथ-पैर और सिर में आई गंभीर चोटें

महिला ने अपना काफी जोर से पकाड़ा हुआ था. इसलिए वह छिनतई के दौरान बैग के साथ ही बुरी तरह से सड़क पर गिर गई. जिससे उनके हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहचान नहीं होने से महिला करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ी रही और रात करीब 8:15 बजे पीड़िता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई.

10 मिनट तक की रेकी

श्याम नगर थाना एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया की बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम लगाई गई है जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे. करीब 10 मिनट तक रेकी करने के बाद बदमाश ने लूट की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहा. महिला ने बहुत ही अपना बैग पकड़ा हुआ था. इसलिए वह उसे छीन नहीं पाया, लेकिन वंदना संतुलन खोकर मुंह के बल सड़क पर गिर गई थी.

कोमा में पहुंची महिला

इससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है. महिला के सिर में दाहिनी तरफ खून के थक्के जमा हो गए हैं इसी वजह से वह कोमा में है. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश महिला से उसका बैग छीनने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. राजधानी में हुई इस तरह की वारदात ने पूरी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.