बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपना जन्मदिन मनाने के लिए रविवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची थी, जहां उन्होंने काल भैरव मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया था. सुनीता आहूजा काल भैरव के दर्शन कर उज्जैन से जा चुकी है, लेकिन अब उनके गर्भगृह में पहुंचकर पूजा करने का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर कई सवाल उठाने शुरू हो गए हैं.
मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठने पर काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मार्कण्डे ने इस बात को माना है कि सुनीता आहूजा को प्रोटोकॉल के तहत गर्भगृह मे दर्शन कराए गए, लेकिन गर्भगृह में फोटो वीडियो बनाने की अनुमति नहीं थी. इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया गया जिसके तहत अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम लोग प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालु ही नहीं बल्कि आम श्रद्धालुओं को अच्छे से अच्छे दर्शन हो इस पर भी ध्यान देते है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.