Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

सौरभ हत्याकांड: 1000 पन्नों की चार्जशीट और नीले ड्रम में लाश… मुस्कान-साहिल पर आरोप तय, कोर्ट में ट्रायल शुरू

2

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर जिला जज की कोर्ट में हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय हुए हैं. बीते सोमवार को इस मामले में जिला जज की कोर्ट में सौरभ हत्याकांड की सुनवाई हुई. इस दौरान आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पेश किया गया था. दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर लाया गया था, ताकि कोई उन पर हमला न करने पाए.

सोमवार को मेरठ जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट ने सौरभ हत्याकांड की फाइनल चार्जशीट तलब की थी. इस पर मेरठ पुलिस ने मुस्कान और साहिल को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए 1000 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा गवाहों को रखा गया है. ऑन टाइम इन्वेस्टिगेशन के सबूत ई साक्ष्य ऐप पर रियल टाइम अपलोड किए गए और उनको कोर्ट में पेश किया गया.

अब मामले की अगली सुनवाई 23 जून को

बताया जा रहा कि कोर्ट में हत्या समेत साक्ष्य मिटाने और अन्य आरोपों में मुस्कान-साहिल के खिलाफ चार्ज फ्रेम हुए, जिसे मुकदमे में एक नए मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है. अब इस मामले में 23 जून को अगली सुनवाई की जाएगी. आपको बता दें कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति सौरभ की हत्या कर दी थी.

मेरठ जेल में बंद है मुस्कान

इसके बाद सबूत मिटाने के लिए सौरभ के शव के टुकड़े कर किए, फिर उसको नीले ड्रम में डालकर सील करने के लिए सीमेंट का घोल मिलाया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बनाया. करीब 15 दिनों के बाद दोनों घर वापस आए. जब दोनों वापस आए, तभी इस मामले का खुलासा हुआ. मुस्कान फिलहाल गर्भवती है और जेल में बंद है. साहिल भी मेरठ की ही जेल में बंद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.