Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ‘सफेद रंग’ था Code Word? मर्डर से पहले Video में कैद हुई ये खास चीज

27

मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या को पूरे 25 दिन बीत चुके हैं. राजा की हत्या के आरोप में पत्नी समेत पांचों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस बीच देव सिंह नामक एक यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हत्या से पहले राजा और सोनम ट्रैक पर चढ़ते दिखे थे. अब यूट्यूबर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें राजा की हत्या करने वाले तीनों आरोपी भी कैमरे में कैद हुए हैं.

पहले वीडियो में राजा और सोनम दिखे हैं, लेकिन देव के मुताबिक तीनों आरोपी उनसे आगे चल रहे थे. 23 मई के ये वीडियो हैं. 9.25 पर पहले तीनों आरोपी ट्रैक पर चढ़ते दिखे. फिर 9.45 पर राजा और सोनम ट्रैक पर चढ़ते दिखे.

इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा जिस बात ने यूजर्स का ध्यान खींचा है वो है- सफेद रंग. वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है. वहीं, तीनों आरोपियों में से दो ने भी सफेद शर्ट और एक ने सफेद टीशर्ट पहनी है.

 

क्या सफेद रंग था कोई कोड वर्ड?

इसे देख यूजर्स का सवाल है- क्या सफेद रंग कोई कोड वर्ड था हत्याकांड का? बहरहाल इस बात का जवाब तो सोनम या चारों आरोपी ही दे सकते हैं. लेकिन लोगों के मन में यह सवाल खटक जरूर रहा है. यूट्यूबर दीप सिंह की मानें तो राजा-सोनम और तीनों आरोपी गलती से उनके वीडियो में कैद हुए थे. दीप ने लिखा- राजा बिल्कुल सामान्य लग रहा था. उसे क्या पता था कि आगे मौत उसका इंतजार कर रही है. जब हम नीचे जा रहे थे तब वे नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद लौट रहे थे. मैं जब-जब इस वीडियो को देख रहा हूं, मुझे राजा पर तरस आ रहा है.

 

राज कुशवाह असली मास्टरमाइंड

23 मई को ही राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने तीन लोगों को राजा की हत्या का काम सौंपा था. हत्या के दौरान सोनम भी वहीं मौजूद थी. इसके बाद वह छिपते-छिपाते इंदौर और फिर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंच गई. पुलिस ने सोनम और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चौथा आरोपी राज कुशवाह ही हत्या का असली मास्टरमाइंड है. उसका सोनम से अफेयर चल रहा था. शादी से पहले ही उसने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की प्लानिंग कर डाली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.