Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एक के बाद एक 40 रॉकेट दागे, 9 की मौत; 30 घायल

32

लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल के मजदल शम्स इलाके में रॉकेट से हमला किया. इसमें नौ इजराइली लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 घायल हो गये हैं. इजराइल में इस हमले के बाद बेहद तनाव है. इजराइल की वॉर कैबिनेट की मीटिंग बुलायी गयी है. इस मीटिंग के बाद इजराइल कोई बड़ा ऐलान कर सकता है. इजराइल दक्षिण लेबनान पर सीधा आक्रमण कर सकता है और हिजबुल्लाह के विरुद्ध जमीनी अभियान चलाया जा सकता है.

लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल के मजदल शम्स इलाके में रॉकेट से हमला किया. इसमें नौ इजराइली लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 घायल हो गये हैं. इजराइल में इस हमले के बाद बेहद तनाव है. इजराइल की वॉर कैबिनेट की मीटिंग बुलायी गयी है. इस मीटिंग के बाद इजराइल कोई बड़ा ऐलान कर सकता है. इजराइल दक्षिण लेबनान पर सीधा आक्रमण कर सकता है और हिजबुल्लाह के विरुद्ध जमीनी अभियान चलाया जा सकता है.

कफरकिला में हमले का हिजबुल्लाह ने दिया जवाब

ये सभी हमले आज सुबह कफरकिला में 4 हिजबुल्लाह लड़ाकों की इजराइली हत्या के जवाब में किए गए. लगभग 6 हमले जवाबी कार्रवाई में किए गए. इनमें से एक हमला भारी रॉकेट से किया गया. यह बेस से चूक गया और पास के शहर मजदल शम्स में जा गिरा. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई है.

दूसरी ओर,हिजबुल्लाह की ओर से जारी बयान में उसने मजदल शम्स में हमले की जिम्मेदारी लेने से कर कर दिया है. हिजबुल्लाह के अधिकारी से यह दावा किया है.

मृतकों में बच्चे और किशोर शामिल

दूसरी ओर, आईडीएफ प्रमुख हलेवी मजदल शम्स में रॉकेट हमले के बाद स्थिति का आकलन कर रहे हैं. रक्षा मंत्री योआव गैलेंट वर्तमान में चीफ ऑफ स्टाफ हर्जल हलेवी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ मजदल शम्स में रॉकेट हमले के बाद स्थिति का आकलन कर रहे हैं. इसे लेकर बैठक हो रही है.

चिकित्सकों का कहना है कि हमले से शिकार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. पीड़ितों की उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच है. घायलों में किशोर और बच्चे भी शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉकेट शहर में एक फुटबॉल मैदान और खेल के मैदान के पास गिरा था.

युद्ध की शुरुआत के बाद से उत्तरी इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली यह सबसे गंभीर घटना है. एक राजनीतिक सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और वे इस घटना के संबंध में सुरक्षा परामर्श कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.