टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आने वाले खरगापुर थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई ,यह मामला गुना गांव का है। बताया जा रहा है की लड़की कुएं में गिर गई थी और उसकी मौत हो गई।
सोमवार को परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। खरगापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी, परिजनों का कहना था कि पोस्टमार्टम से पहले ही मामला दर्ज किया जाए।
वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की के मौत के सही कारण का पता चल सकेगा लड़की के परिजनों को समझा कर शव सड़क से हटा लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल रवाना किया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.