Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

उत्तर प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, अमित शाह बोले- जाति के आधार पर बंद हुई भर्ती

7

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज 60,244 चयनित सिपाहियों को जॉइनिंग लेटर दिए गए. यूपी में पहली बार ऐसा हुआ, जब इतने बड़े पैमाने पर जॉइनिंग लेटर बांटे गए. इस दौरान गृह मंत्री शाह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार में अब गुंडों का फरमान नहीं चलता है. अगले पांच सालों में ऐसी व्यवस्था हो जाएगी कि किसी भी FIR के बाद तीन साल के भीतर उस पर सुप्रीम कोर्ट तक से फैसला हो जाएगा.

इस दौरान यूपी के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पुलिस बल और 60,244 नए रिक्रूटों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. इस नियुक्ति पत्र वितरण पर मैं गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं. यह नियुक्ति ऐसे समय में की जा रही है जब देश पीएम मोदी के नेतृत्व में उनकी सेवा, सुशासन और सामाजिक कल्याण के कारण बदलाव देख रहा है. यह पीएम मोदी, एचएम शाह के मार्गदर्शन के कारण हो रहा है. डबल इंजन सरकार के 8 साल में 8.5 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं.

गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती शामिल- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है, जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा. महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है. आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे

बिगड़ती कानून व्यवस्था को सीएम योगी ने संभाला- गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा- आज मेरे सामने बैठे युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है, क्योंकि आज उत्तर प्रदेश के हर जाति, समुदाय और जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 60 हजार से अधिक युवा भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का सक्रिय हिस्सा बनने जा रहे हैं. राज्य की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी. लेकिन 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस फिर से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होने लगी.

पहले जाति के आधार पर होती थीं भर्तियां- शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज तक पुलिस बल में जाति के आधार पर भर्तियां होती थीं, लेकिन आज तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता के कारण आप सभी की नियुक्ति हुई है. आज सीसीटीवी कैमरे हैं, कंट्रोल रूम हैं, कमांड सेंटर हैं, पीसीआर वन है और 150 से अधिक एफएसएल यूनिट हैं. आप सभी को इसे आगे बढ़ाना है. मुझे विश्वास है कि आप सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.