Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अहमदाबाद विमान हादसाः विजय रूपाणी के शव की हुई पहचान, अब तक इतनी बॉडी के DNA सैंपल मैच

28

अहमदाबाद में 3 दिन पहले गुरुवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अफसर ने आज रविवार को कहा कि अधिकारियों ने डीएनए टेस्टिंग के जरिए अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 32 की पहचान कर ली गई है और 12 परिवारों ने अब तक शवों के लिए दावा किया है. इस बीच गुजरात सरकार ने परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम शुरू कर दिया है.

वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी पहचान कर ली गई है. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ये जानकारी दी. वहीं गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि सीएम भूपेंद्र पटेल पूर्व सीएम विजय रूपाणी के आवास पर गए और उनके परिवार को बताया कि उनका डीएनए मैच हो गया है. सीएम ने परिवार को यह भी बताया है कि राजकोट में अंतिम संस्कार की आगे की कार्यवाही में राज्य सरकार उनका सहयोग करेगी. परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब लेना चाहते हैं. इससे पहले अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि पीड़ितों के परिवारों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए 230 टीमें बनाई गई थीं.

अलग-अलग जिलों से मंगाई गईं 192 एंबुलेंस

मारे गए लोगों में अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 शामिल थे. राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस हादसे में मारे गए यात्रियों में शामिल थे. हालांकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया.

विमान हादसे के तीसरे दिन परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम गुजरात सरकार ने शुरू कर दिया है. टीवी9 को मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए करीब एक हजार लोगों की टीम तैयार की गई है. सरकार ने गुजरात के अलग-अलग जिलों से एंबुलेंस मंगवाया है. इस काम के लिए कुल 192 एंबुलेंस लगाए गए हैं.

एक एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ सपोर्टिंग स्टॉफ भी रखा गया है. सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि सभी पार्थिव शरीर को परिजनों के घर तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. अब तक 31 शवों के डीएनए मैच हो चुके हैं. उनमें से 13 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

DNA मैच होते ही परिजनों को सौंपे जा रहे शव

त्वरित जानकारी के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की ओर से हर 2 घंटे पर मेडिकल बुलेटिन जारी करने का ऐलान किया गया है. इसके लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में 590 डॉक्टरों की पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम लगाई गई है. टीम 24×7 मोड पर काम कर रही है. दावा किया जा रहा है कि जैसे-जैसे डीएनए मैच होता जा रहा है वैसे-वैसे कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पार्थिव शरीर को परिजनों को हैॉड ओवर किया जा रहा है.

इस पूरी प्रक्रिया के लिए सरकार ने 230 लोगों की ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग टीम बनाई है. उदाहरण के लिए कोई परिजन पार्थिव शरीर को लेने के लिए यदि 10 लोगों के साथ आया है तो 10 लोग हॉस्पिटल से कैसे जाएंगे इसकी व्यवस्था ट्रांसपोर्ट की टीम कर रही है.

बुरी तरह जले या क्षत-विक्षत हो गए शव

पिछले हफ्ते 12 जून (गुरुवार) को एक विमान हादसे में बोइंग 787-8 (AI171) में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से एक को छोड़कर सभी और जमीन पर एमबीबीएस के 5 छात्रों समेत 29 अन्य लोग मारे गए. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के विमान मेघानीनगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिर गया और बड़े धमाके के साथ उसमें आग लग गई.

विमान हादसे में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं या क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है, इसलिए हादसे में मारे गए शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्टिंग का सहारा ले रहे हैं. गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी ने कल शनिवार को बताया कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने 12 जून को हुई एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों में से 19 लोगों के शवों की डीएनए जांच के जरिए पहचान कर ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.