Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

45 वार के बदले 40 साल जेल…प्रेमिका की हत्या के दोषी को कोर्ट ने दी ये सजा

31

कोलकाता हाईकोर्ट का एक फैसला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाईकोर्ट ने मृत्युदंड की सजा को बदलते हुए आरोपी को 40 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने अपनी ही प्रेमिका पर 45 बार चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. ये फैसला जस्टिस देबांगसु बसाक और शब्बर रशीदी की बेंच ने सुनाया है.

मुर्शिदाबाद के बहरमपुर के गोराबाजार में दो मई 2022 की शाम को सुतापा चौधरी अपने मेस से लौट रही थी, उसी समय आरोपी सुशांत चौधरी ने रास्ते में उसे घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार किये. कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने करीब 45 बार चाकू से हमला किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ चार्जशीट पेश किया.

अगस्त 2023 में बरहमपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुशांत चौधरी को मौत की सजा सुनाई थी. सुशांत चौधरी ने उस फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को रद्द करते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी.

रिश्ता खत्म करने से नाराज था आरोपी

आरोपी सुशांत चौधरी 19 साल की अपनी प्रेमिका की तरफ से रिश्ता खत्म करने से नाराज था. इसके साथ ही उसे प्रेमिका का किसी और से मिलना भी पसंद नहीं था. आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और से मिली है. इसी से गुस्साए आरोपी ने उस पर हमला कर दिया.

40 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना

बरहमपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुशांत चौधरी को मौत की सजा सुनाई थी. इस सजा को चुनौती देते हुए उसने हाईकोर्ट का रुख अख्तियार किया था. कोर्ट ने मौत की सजा को बदलते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी को कोर्ट ने 40 साल की सजा के साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

ऑनलाइन मंगाया था हथियार

आरोपी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के लिए पूरी प्लानिंग की थी. उसने ऑनलाइन चाकू खरीदी और रास्ते में मिलने वाले लोगों को डराने के लिए एक नकली बंदूक भी खरीदी थी. ताकि जब वो लड़की पर हमला करे तो उसे बीच में कोई रोक न सके. हालांकि जिस समय ये घटना हुई वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी वारदात की वीडियो बना ली, जिसकी मदद से कोर्ट को फैसला सुनाने में भी आसानी मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.