Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्जैन में हुआ राजा का पिंडदान, सोनम का भाई गोविंद बोला- अफेयर का पता होता तो शादी करा देता

16

उज्जैन: शिलांग हनीमून ट्रिप के दौरान पत्नी सोनम द्वारा मारे गए राजा रघुवंशी का शुक्रवार को उज्जैन में दसवां संस्कार और पिंडदान हुआ। राजा के परिवार ने उज्जैन के सिद्धवट घाट पर सारे संस्कार किए। इस दौरान राजा के भाई विपिन रघुवंशी, भतीजा विधान के साथ-साथ सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा। गोविंद ने एक बार फिर सोनम के लिए फांसी की सजा की मांग की।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 21 मई को वे हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 23 मई को सोनम ने साजिश के तहत राजा की हत्या करवा दी थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ और सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा की हत्या करवाई। सोनम और उसके साथी पुलिस रिमांड पर हैं।

सोनम के भाई गोविंद ने गहरे दुख के साथ कहा, मेरी बहन ने पूरे मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया। वह “गुस्सैल और ज़िद्दी स्वभाव की थी। अगर सोनम अपराधी साबित होती है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुझे अगर दोनों के रिश्ते का पहले से पता होता, तो मैं उनकी शादी करवा देता या फिर कह देता कि जहां जाना है जाए। हमारे परिवार ने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला था।

गोविंद ने कहा कि मैं राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानता हूं। मेरी बहन ने जो किया है, वह माफ करने लायक नहीं है।  उन्होंने कहा सोनम के इस कृत्य से न केवल एक परिवार को तोड़ा, बल्कि पूरे इंदौर और मध्यप्रदेश की छवि को भी गहरा धक्का पहुंचाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.