उज्जैन: शिलांग हनीमून ट्रिप के दौरान पत्नी सोनम द्वारा मारे गए राजा रघुवंशी का शुक्रवार को उज्जैन में दसवां संस्कार और पिंडदान हुआ। राजा के परिवार ने उज्जैन के सिद्धवट घाट पर सारे संस्कार किए। इस दौरान राजा के भाई विपिन रघुवंशी, भतीजा विधान के साथ-साथ सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा। गोविंद ने एक बार फिर सोनम के लिए फांसी की सजा की मांग की।
राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 21 मई को वे हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 23 मई को सोनम ने साजिश के तहत राजा की हत्या करवा दी थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ और सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा की हत्या करवाई। सोनम और उसके साथी पुलिस रिमांड पर हैं।
सोनम के भाई गोविंद ने गहरे दुख के साथ कहा, मेरी बहन ने पूरे मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया। वह “गुस्सैल और ज़िद्दी स्वभाव की थी। अगर सोनम अपराधी साबित होती है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुझे अगर दोनों के रिश्ते का पहले से पता होता, तो मैं उनकी शादी करवा देता या फिर कह देता कि जहां जाना है जाए। हमारे परिवार ने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला था।
गोविंद ने कहा कि मैं राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानता हूं। मेरी बहन ने जो किया है, वह माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा सोनम के इस कृत्य से न केवल एक परिवार को तोड़ा, बल्कि पूरे इंदौर और मध्यप्रदेश की छवि को भी गहरा धक्का पहुंचाया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.