Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

पंजाब में 13-14 जून को लेकर आ गई बड़ी खबर, तेज हवाओं के साथ बारिश…

9

संगरूर: पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी सक्रियता के चलते पंजाब में गर्मी लंबे समय से बनी हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि 13 जून की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। 14 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यैलो अलर्ट जारी अगले 2 दिन सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने पंजाब के अधिकांश हिस्सों में अगले 2 दिनों के लिए ‘हीट वेव’ को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खासतौर पर दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच के समय को लेकर है, जब तापमान चरम पर होता है। विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को इस दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने ‘लू’ से बचाव के लिए सुझाव जारी किए हैं; धूप में बाहर निकलते समय छाता या टोपी का प्रयोग करें, अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें और दोपहर के समय भारी व्यायाम और मजदूरी से बचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.