Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और जीप में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत, 6 बाराती जख्मी

34

राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. ये भीषण सड़क हादसा राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ है. यहां ट्रक और जीप की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में जीप पर सवार दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में आधा दर्दन से ज्यादा बाराती घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में शादी समारोह से एक परिवार के लोग वापस लौट रहे थे.

परिवार के लोग दुल्हन को विदा करने के बाद मनोहरपुर जा रहे थे. जीप में दूल्हा-दुल्हन और परिवार के कई सदस्य सवार थे. हादसा आज सुबह करीब 6:30 बजे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट दौसा मनोहरपुर हाइवे पर हुआ. जानकारी के अनुसार, हाईवे पर जीप और ट्रक की टक्कर आमने-सामने हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

जीप में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आसपास के ग्रामीण हादसे वाली जगह पर पहुंच गए और बचाव का काम शुरू किया. साथ ही रायसर थाना पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस तुरंत हादसे वाली जगह पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल लोगों को बाहर निकाला.

घायलों में भी कई की हालत नाजुक

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों में भी कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं मृतक लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए गए हैं.

पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया. हालांकि अब ट्रैफिक जाम खुल गया है और मार्ग सुचारु हो गया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि ये हादसा आखिर किन कारणों से हुआ. पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की भी कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.