Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट! UP के 17 जिलों में हीटवेव, जानें इन 7 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

31

देशभर में इन दिनों तेज चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी ने पूर्वी और मध्य भारत को भी अपने चपेट में ले रखा है. गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. बाजारों में दिन के समय भीड़ कम हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

देश की राजधानी में इन दिनों सुरज आसमान से आग बरसा रहा है. मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को अभी दो दिन राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आज दिन के समय तेज सतही हवाएं और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल भी दिन के समय तेज सतही हवाएं और लू चलेगी. फिर 13-14 तारीख को आंधी- बारिश हो सकती है. 15 और 16 तारीख को भी बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी के 17 जिलों में हीटवेव

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से अब राहत मिलने की खबर है. के 14 जिलों में आज हल्के बादल नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ 17 जिलों में हीट वेव का कहर भी दिखने वाला है. ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट है. वहीं वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंद में धूप छांव देखने को मिलेगी. कल प्रदेश के दोनों ही पूर्वी और पश्चिमी संभागों में बारिश हो सकती है. 13 जून को भी बारिश देखने को मिल सकती है.

उत्तर बिहार और झरखंड में बारिश

पूरे बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि आज मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के लिए उमस भरी गर्मी पड़ सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं झारखंड में आज पूरे राज्य में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है.

राजस्थान, पंजाब हरियाणा में भीषण गर्मी

राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ गया है. मंगलवार को कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अभी अगले कुछ दिनों तक राहत भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है. हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है. फिलहाल यहां भी गर्मी से राहात के आसार नहीं हैं.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज बारिश हो सकती है. साथ ही हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों गर्मी ने विकराल रूप धारण कर रखा है. राज्य में 13 जून से मौसम बदलने की संभावना है. 13 से 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.