Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

विदाई से पहले ही भाग जाती थी दुल्हन, दो बार घर से हुई फरार; थाने में पुलिस से कही ऐसी बात…

39

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दुल्हन अपनी विदाई वाले दिन घर से भाग गई और थाने पहुंच गई. वहां जाकर युवती ने कहा कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है और अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है. युवती इससे पहले भी घर से फरार हो गई थी. फिर जब वह वापस आ गई थी. तब उसकी दोबारा से विदाई की तारीख तय की गई. लेकिन इस बार भी युवती विदाई से पहले भाग गई.

दरअसल ये मामला बसखरी से सामने आया है. यहां के भोजपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी मदैनिया राजेसुल्तानपुर के एक युवक के साथ 22 नवंबर 2024 को हुई थी. युवती ने उस समय खुशी-खुशी शादी की. उसने सभी रस्में निभाई और ससुराल भी चली गई थी. एक हफ्ता ससुराल में रहने बाद वह अपने मायके आ गई. इसके बाद जब दोबारा से उसके ससुराल वालों ने विदाई की तारीख रखी तो युवती फरार हो गई.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

युवती की विदाई की तारीख 9 मई रखी गई. लेकिन 9 मई को युवती अपने घर से ही भाग गई, जहां एक हफ्ते के बाद वह वापस लौटकर आई. युवती के वापस आने के बाद उसके ससुराल वालों ने फिर से विदाई की तारीख तय की और इस बार 28 मई को युवती की विदाई होनी थी. लेकिन युवती फिर से घर से फरार हो गई. उसके पिता ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

अब विदाई कराने से किया इनकार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवती का पता आगरा से चला. जहां वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. युवती थाने पहुंची और कहा कि वह आगरा के रहने वाले एक लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. उसने पूछताछ में प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार की. अब पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. वहीं दूसरी तरफ अब युवती के पति और ससुराल वालों ने उसकी विदाई कराने से इनकार कर दिया और शादी में दिए गए गहने वापस करने की बात कही. अब युवती से गहनों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.