Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस

39

लुधियाना: कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निर्मल एन्क्लेव बसंत सिटी के रहने वाले साहिल अग्रवाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में साहिल अग्रवाल ने बताया कि 15 मई को पहले उसके मोबाइल पर फोन आया।

फोन उठाते ही फोन करने वाले ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। फिर कॉल करने वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी जिस पर उसने कुछ दिन अपना मोबाइल बंद कर दिया लेकिन उसके बाद भी धमकी देने वाले ने उसे मैसेज भेजकर धमकाना शुरू कर दिया और 16 मई को दोबारा उसे कॉल कर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। उसके बाद भी उसे धमकी भरे मैसेज भेजता रहा। सब-इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और जिस नंबर से कॉल आ रही है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.