Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, iOS 26 के धमाकेदार फीचर्स हुए लॉन्च

39

  Apple ने अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक डेवेलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 में नए iOS 26 को लॉन्च कर दिया है। यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए सिर्फ एक नया Software नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नया डिजिटल अनुभव लेकर आया है। Apple का कहना है कि iOS 26 का मकसद iPhone को और ज्यादा पर्सनल, प्राइवेट और पावरफुल बनाना है। इस बार न सिर्फ Looks में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, बल्कि कई AI आधारित Smart Features भी शामिल किए गए हैं जो इसे बाकी सभी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स से अलग बनाते हैं।

आइए, एक नजर डालते हैं iOS 26 की  बड़ी खूबियां परः-

  •  iOS 26 में Liquid Glass UI, जो एक नया Visual अनुभव है।  ऐप्स, आइकॉन्स और विजेट्स अब ग्लासी और ट्रांसपेरेंट लुक में नजर आते हैं। Lock Screen अब Wallpaper के कलर के अनुसार Text को Auto Adjust कर लेती है, जिससे रीडेबिलिटी बेहतर हो जाती है,होम स्क्रीन पर कस्टम ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Apple ने AI को पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाया है। अब iPhone आपकी स्क्रीन पर दिख रही तारीख, जगह या प्रोडक्ट नाम को पहचान सकता है और स्मार्ट सुझाव दे सकता है।  ये सारा प्रोसेसिंग iPhone पर ही होता है — आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
  • Messages, FaceTime और Phone में Live Translation अब रियल टाइम में किसी भी भाषा में बातचीत का ट्रांसलेशन किया जा सकेगा, वो भी APP के अंदर ही। इसमें कोई इंटरनेट या क्लाउड प्रोसेसिंग नहीं सब कुछ आपके फोन पर!
  • अब यूजर्स Text के जरिए अपने खुद के इमोजी (Genmoji) बना सकते हैं। साथ ही AI की मदद से Image Playground में खुद की इमेज या डिजिटल आर्टवर्क क्रिएट करना संभव है।
  • Recents, Favourites और Voicemail अब एक ही स्क्रीन पर मिलेंगे। Call Screening अब अनजान कॉल्स को लाइव ट्रांसक्राइब करता है। Hold Assist बताता है कि कस्टमर केयर पर आपकी बारी कब आ रही है।
  • अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज के लिए अलग फोल्डर। ग्रुप चैट में अब Poll बनाने का विकल्प और हर चैट के लिए अलग वॉलपेपर सेट करने की सुविधा।ड्राइविंग के दौरान कॉम्पैक्ट कॉल बैनर, विजेट सपोर्ट और Live Activities का सपोर्ट मिलता है।
  • AutoMix फीचर से गानों का ट्रांजिशन स्मूद होता है। गानों का रियल टाइम ट्रांसलेशन भी अब संभव। Maps अब विजिट किए गए लोकेशन्स को ट्रैक कर पसंदीदा रूट्स का सुझाव देगा।एक नया ऐप जिसमें आपके सभी गेम्स — Apple Arcade सहित — एक ही जगह व्यवस्थित रहेंगे।
  • Apple ने iOS 26 को इस तरह डिज़ाइन किया है कि सभी स्मार्ट फीचर्स आपके iPhone पर ही प्रोसेस होते हैं। न तो डेटा बाहर जाता है और न ही क्लाउड प्रोसेसिंग की जरूरत पड़ती है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.