Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

PM Modi के दौरे के बाद दरबार में अनौखा दृश्य, देख सब हुए हैरान

15

कटड़ा :  6 जून को कटरा में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे व कश्मीर तक ट्रेन की शुरुआत के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में अनौखा दृश्य देखने को मिला, जिसने सब को हैरान कर दिया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पर्यटकों पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले व ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के बाद से मां वैष्णो देवी यात्रा में काफी गिरावट दर्ज की गई थी परंतु मौजूदा समय में हालात कुछ सामान्य होने लगे हैं। इसका नतीजा है कि शनिवार को 41,523 दलों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन हेतु कटड़ा से आर.एफ.आई.डी. हासिल कर प्रस्थान किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ. व भारतीय सेना द्वारा हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि इससे पहले यात्रा में काफी गिरावट थी और श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 से 30,000 के बीच ही प्रतिदिन था जिसके चलते जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग पर भी काफी खासा असर पड़ा है परंतु शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग काफी बढ़ेगा।

वहीं पंजीकरण कक्ष के बाहर आर.एफ.आई.डी. हासिल करने वाले श्रद्धालुओं की भी लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में माता वैष्णो देवी की यात्रा और बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.