Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

कालिंदी कुंज के जाम का NHAI ने निकाला समाधान, खर्च होंगे 500 करोड़ और सरपट दौड़ेंगे वाहन; लेकिन कैसे?

11

दिल्ली के कालिंदी कुंज चौराहे को अब रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने वाली है. इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक फ्लाईओवर और एक इंटरचेंज बनाने का प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत डीपीआर बनाने के लिए एनएचएआई ने कंसलटेंट नियुक्त कर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है. प्रोजेक्ट तैयार होने पर कालिंदी कुंज के रास्ते दक्षिण दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा.

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी ने कालिंदी कुंज ब्रिज पर घंटों लगने वाले जाम की समस्या का आंकलन करते हुए एक अध्ययन कराया था. इसमें पाया गया कि कालिंदी कुंज चौराहे पर दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा का ट्रैफिक मिलता है. इसकी वजह से ट्रैफिक बाधित होता है और दोनों तरफ लंबा जाम लगता है. खासतौर पर सुबह और शाम को यह स्थिति रोज ही बनती थी.

यूपी पीडब्ल्यूडी ने की थी सिफारिश

इस संबंध में यूपी पीडब्ल्यूडी ने कालिंदी कुंज चौक पर फ्लाईओवर और इंटरचेंज बनाने की सिफारिश की थी. इस सिफारिश को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने भी यहां सर्वे कराया और अब समस्या के सथाई समाधान के लिए फ्लाईओवर एवं इंटरचेंज बनाने को मंजूरी दे दी है. अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा. इसके लिए कंसलटेंट की नियुक्ति हो गई है. डीपीआर मंजूर होते ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करा दिया जाएगा.

सीआरआरआई ने भी किया था अध्ययन

कालिंदी कुंज चौराहे पर लगने वाले जाम के संबंध में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) ने भी किया था. यह अध्ययन कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के अलावा दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच से गुजरने वाली ट्रैफिक और इस दौरान पैदा होने वाली बाधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था. इसी संबंध में पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मीटिंग भी हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.