Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

30 की एज में इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में ढीली नहीं पड़ेगी स्किन

104

सही स्किन केयर और रूटीन त्वचा को लंबे समय तक यंग बनाए रख सकती है नहीं तो कम उम्र में भी चेहरे पर एज नजर आ सकती है. वहीं 30 की उम्र के बाद स्किन को थोड़ी ज्यादा केयर की जरूरत होती है, क्योंकि इसके बाद धीरे-धीरे कोलेजन की कमी होना शुरू हो जाती है और इस वजह से चेहरे पर डलनेस, ड्राईनेस, फाइनलाइन होने लगती हैं. इसके लिए डेली रूटीन में सीटीएम यानी रात को सोने से पहले क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करना तो जरूरी होता ही है, इसके अलावा भी कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. इससे बढ़ती उम्र को तो नहीं रोका जा सकता है, लेकिन इससे आपके चेहरे पर आने वाले निशानों की प्रक्रिया को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है.

जवां त्वचा की चाहत हर किसी में होती है, लेकिन देखने में आता है कि कुछ लोगों का चेहरा कम उम्र में ही डल नजर आने लगता है और उम्र के निशान दिखने लगते हैं तो वहीं कुछ लोगों का चेहरा 40 की उम्र में भी जवां दिखाई देता है. इसकी पीछे की वजह है सही रूटीन और बढ़िया स्किन केयर. तो चलिए इस आर्टिकल में आज जानेंगे कि 30 की उम्र के बाद किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए कि बढ़ती उम्र में त्वचा तेजी से ढीली न पड़े.

सीरम का करें इस्तेमाल

30 की उम्र के बाद डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक सही सीरम चुने, जैसे विटामिन सी सीरम, हाइलूरोनिक एसिड, रेटिनॉल, ये आपकी त्वचा को रेजोनुवेट करता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखने, स्किन की रंगत को सही रखने में मदद करता है.

डाइट में करें सुधार

अगर आपकी डाइट सही नहीं रहती है तो इसका असर आपके चेहरे पर भी दिखाई देता है. सही पोषण न मिलने पर कोलेजन टूटने लगता है और झुर्रियां होने की समस्या आ सकती है. इसके लिए डाइट में विटामिनी सी से भरपूर चीजों के अलावा प्रोटीन और अलग-अलग विटामिन-मिनरल्स प्रदान करने वाले फूड को खाना चाहिए. वहीं अनहेल्दी फूड्स से दूरी बनानी चाहिए. इससे आप वेट भी मेंटेन रख पाएंगे. वहीं भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें

त्वचा को सनडैमेज से बचाने के लिए 30 प्लस या फिर 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन रोजाना अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए. खासतौर पर अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान पहुंचता है, जिससे समय से पहले भी झुर्रियां, फाइनलाइन हो सकती हैं.

हफ्ते में एक बार स्क्रब

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए हफ्ते में एक बार किसी जेंटलल स्क्रब से त्वचा को एक्सफोलिएट करें. इससे गंदगी भी साफ होगी और पोर्स क्लीन होंगे.

फेशियल मसाज करें

त्वचा पर झुर्रियां आने से रोकने के लिए आप स्किन को रोजाना कुछ मिनट की फेशियल मसाज दे सकती हैं. इसके लिए ऑनलाइन किसी एक्सपर्ट की गाइडलाइन देखी जा सकती हैं. इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और त्वचा को अपलिफ्ट करने में भी मदद मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.