Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...

रिलीज से पहले ही ‘जवान’ ने कमाए इतने करोड़, कुछ ही घंटों में बिकीं इतनी टिकटें

50

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान चार सालों के बाद फिल्मी जगत में वापसी कर रहे हैं। इसी साल एक्टर की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वहीं, अब जल्द ही शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। फिल्म की अनाउंसमेंट से ही फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 31 अगस्त को ‘जवान’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। टिकट काउंटर खुलते ही फिल्म की सारी बुकिंग फुल हो रही हैं।

‘जवान’ फिल्म को लेकर फैंस में आए दिन क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए थे। विदेश में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर ली है। भारत में भी कुछ दिन पहले ही जवान फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और यहां भी यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को चंद घंटे में ही फिल्म के लाखों टिकट्स बिक गए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार ओपनिंग डे के लिए इस फिल्म के टिकट्स लगातार बिक रहे हैं। रविवार को 12 बजे तक 20,3,300 टिकट बिक गए।

नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार ‘जवान’बता दें कि ये टिकट्स सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ओपनिंग डे के लिए बिकी हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन ने ‘जवान’ फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी नई जानकारी दी है। उनके द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में लिखा है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स में 2 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गए हैं। जिसका ग्रॉस मार्जन 7.85 करोड़ है। नेशनल वाइड में 4 लाख टिकट्स बिके हैं। इसका ग्रॉस 11.75 करोड़ है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.