Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

मेरे घर 6 महीने से बिजली नहीं… सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को कोर्ट से राहत, बोले- बिजली विभाग ने पूरे संभल को परेशान किया

34

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिजली की चोरी के मामले में बड़ी राहत दी है. इसे लेकर सपा सांसद का एक बयान सामने आया है. उन्होंने बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए कि सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि संभल के ज्यादातर लोगों को बिजली विभाग की तरफ से परेशान किया जा रहा है.

दरअसल, सपा सांसद के ऊपर बिजली चोरी करने का आरोप था. बिजली विभाग के अधिकारियों ने सांसद पर 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया था. जिस पर कोर्ट ने शनिवार को तत्काल रोक लगा दी और उनके घर का बिजली कनेक्शन बहाल करने का भी आदेश दे दिया था. कोर्ट ने अपील बनाए रखने के लिए सांसद को 6 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है.

बिजली अधिकारियों पर साधा निशाना

सांसद ने बिजली अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने मेरे ऊपर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है. वे अधिकारी पहले खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे कि वो क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि अधिकारी किसके दबाव में आकर काम कर रहे है. लेकिन जो अधिकारियों ने मेरे साथ किया, वह बहुत गलत है.

मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान

सपा सांसद ने कहा सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे संभल के साथ जुल्म और उत्पीड़न हो रहा है. हम लोगों को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है. मेरे घर में पिछले 6 महीने से बिजली नहीं है. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपना सारा काम बहुत ही ईमानदारी से करता हूं. मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है. इसके बावजूद मेरे ऊपर मुकदमा भी लिखाया गया है, जो कि बिल्कुल झूठा है.

कोर्ट से लगाई उम्मीद

सांसद ने कोर्ट से उम्मीद लगाते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा और इसी उम्मीद के साथ मैं कोर्ट गया था. उन्होंने कहा कि अल्लाह का रहम है कि मुझे आशा की एक किरण अभी दिखी है. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ये केस आगे बहुत दिनों तक चलेगा, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो इस केस में मुझे न्याय जरूर मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.